कानपुर देहात/झींझक। जिले में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को भाजपा, विभागों व स्कूलों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। चारों तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज रही। हाथों में तिरंगा लेकर लोग निकले और भारत माता व वंदेमातरम के जयकारे लगाए।
झींझक में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के लोगो ने पुष्प वर्षा की। सेनानी स्मारक पर पहुंचकर लोगों ने सेनानियों को नमन कर यात्रा का समापन किया। पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेटस, नगरपालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, मात्र शक्ति संयोजक विहिप लता तिवारी, सरोजनी त्रिपाठी, किरन कटियार, पूनम राजपूत, जिला महामंत्री राकेश तिवारी आदि रहे। रनियां में डॉ. सतीश शुक्ला, पूर्व जिलाअध्यक्ष मदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। लक्ष्य पार्क से रनियां बाजार होकर हनुमान मंदिर में समापन हुआ।
अकबरपुर भाजपा मंडल की ओर से अकबरपुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सिकंदरा में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल की मौजदूगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पटेल चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार, राजपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार, पंकज त्रिवेदी आदि रहे। रसूलाबाद में विकास नगर स्थित ऋषि आश्रम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष ओम शंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य ऋषि सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई आदि रहे। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल के नेतृत्व में कर्मचारियों, सफाई मित्रों व आरएएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
..................
भारत माता की सजीव झांकी ने मोहा मन
रसूलाबाद। नगर में जीएन इंटर काॅलेज के प्रबंधक हाजी फैजान के नेतृत्व में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बेला रोड, लहरापुर रोड, झींझक रोड से कानपुर रोड होकर यात्रा का कॉलेज में समापन हुआ। भारत माता की सजीव झांकी ने मन मोहा। एनसीसी कैडेटस ने बैंड की धुन पर देशभक्ति तराने बजाए। तहसीलदार संतोष कुमार, कोतवाल हरमीत सिंह, आलोक बाजपेई, कन्हैया चंदेल, गुलस्तान खान, नरेंद्र यादव, वीरू कुशवाहा, शरद, विक्रम सिंह, डब्बू ठाकुर, आनंद दुबे, एहतिशाम खान रहे। (संवाद)
......................
बलिदानी स्मारक से निकाली तिरंगा यात्रा
सरवनखेड़ा। भाजपा गजनेर मंडल की तरफ से जिठरौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अमर शहीद मनोज चौहान के स्मारक स्थल से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अतुल सिंह चंदेल, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान आदि रहे। रूरा के सिठमरा मंडल में अड़रेपुरवा से होकर तिरंगा यात्रा का जिनई बनीपारा बाणेश्वर मंदिर के पास आकर समापन हुआ। जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश कमल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, राज अग्निहोत्री, संयोजक राकेश शर्मा आदि रहे। डेरापुर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोहित द्विवेदी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीआरसी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। मंडल अध्यक्ष उमेश बाबू कुशवाहा, राम किशोर पांडेय, भाजपा नेता रागिनी भदौरिया आदि मौजूद रहे।