यूपी के हरदोई जिले में बावन विकासखंड के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर निवासी राम जुहारे, लालमुनी, दशरथ पुत्रगण राम भजन और रजनीश व छोटक्के पुत्र रामचंद्र दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते पांचों लोग शनिवार रात अपने गांव कुंवरपुर पहुंचे।
ग्राम प्रधान महेश मिश्र को इसकी जानकारी हुई तो वह इन लोगों के पास गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक जांच कराने के लिए चलने को कहा। इस पर ये लोग आक्रोशित हो गए और ग्राम प्रधान को पीट दिया।
आधी रात ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने राम जुहारे को हिरासत में ले लिया है। अन्य लोग फिलहाल फरार हैं।