फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दिल्ली से वापस आए लोगों ने जांच के लिए कहे जाने पर प्रधान को पीटा

Sun, 29 Mar 2020 11:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बावन विकासखंड के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर निवासी राम जुहारे, लालमुनी, दशरथ पुत्रगण राम भजन और रजनीश व छोटक्के पुत्र रामचंद्र दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते पांचों लोग शनिवार रात अपने गांव कुंवरपुर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान महेश मिश्र को इसकी जानकारी हुई तो वह इन लोगों के पास गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक जांच कराने के लिए चलने को कहा। इस पर ये लोग आक्रोशित हो गए और ग्राम प्रधान को पीट दिया।

आधी रात ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने राम जुहारे को हिरासत में ले लिया है। अन्य लोग फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें