फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दिन नहीं "आफत के दिन", ये तस्वीरें आपको भी कर देंगी हैरान

Tue, 31 Jul 2018 06:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
जूही खलवापुल पर जल भराव - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जल भराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदनगर में जल भराव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर व आसपास के कई जिलों में जगह-जगह सड़कें धंस गईं, पेड़ गिरे, खंभे टूटे और बिजली गुल रही। कई जगह जर्जर मकान ढह गए।
 
विज्ञापन

3 of 7
गोविंदनगर बाजार में जल भराव - फोटो : अमर उजाला
घरों में बारिश का पानी भरने की समस्या सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं है बल्कि कानपुर शहर का हाल भी बेहाल है। 

4 of 7
बर्रा बाईपास पर बारिश में हुआ एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
एेसे में लोगों का यही कहना है कि ये बारिश के दिन नहीं बल्कि आफत के दिन हैं। बारिश के कहर से लोगों का हाल बेहाल है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जूही गौशाला चौराहे के पास गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विभाग की मानें तो यूपी के आसपास के जिलों में कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, इटावा, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन आदि क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां भारी बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
कर्नलगंज में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक बारिश का यही हाल रहेगा। यूपी के तमाम शहरों में झमाझम बारिश की संभावना है। एेसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूही पुल पर जल भराव - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले जुलाई 2012 में एक दिन में 147 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश से भीषण जलभराव हुआ। चारों तरफ जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें