फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आतिशबाजी चलाने से रोकने पर जनातियों-बरातियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दुकान के सामने आतिशबाजी करने से रोकने पर बरातियों और जनातियों ने दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार देर रात को तकिया इलाके में स्थित मैरिज होम के सामने बरात में शामिल लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान वहां जनरल स्टोर की दुकान करे ईशान ने उन्हें दुकान से हटकर आतिशबाजी करने की बात कही। इस पर बरातियों और जनातियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। ईशान ने चेन और अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पीआरवी के सिपाहियों ने युवक की जान बचाई। घायल ईशान को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि जानकारी मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें