फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी बना टीचर, छात्रा से पूछी अंग्रेजी की स्पेलिंग, न बता पाने पर बन गया शैतान

Sat, 01 Dec 2018 08:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में क्लास में टीचर बने चपरासी ने गुरुवार को एक छात्रा की जमकर पिटाई की। घटना की आपबीती बताने पर परिजन शाम को कोतवाली पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर निवासी वीरेंद्र सोनकर की बेटी रचना (14) कंसाखेड़ा गांव के माध्यमिक विद्यालय में छात्रा है। उसका आरोप है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घसुरजन सिंह दोपहर को क्लास में पहुंचा। वह बोर्ड में अंग्रेजी पढ़ाने लगा। अंग्रेजी की स्पेलिंग छात्रा से पूछी। छात्रा के न बताने पर जमकर पिटाई की। उसे अपशब्द भी बोले। चीख पुकार पर स्कूल के टीचर पहुंचे। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें