एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन लखनऊ सर्किल, कानपुर जोन की पेंशनर्स संगोष्ठी हृदय उमंग का आयोजन बुधवार को रागेंद्र स्वरूप सभागार में हुआ। इसमें पेंशनरों की समस्या पर चर्चा की गई।
पेंशनर ने बैंक परिसर में संगठन को कार्यालय देने और अतिरिक्त डाॅक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। संगोष्ठी की शुरूआत उपमहाप्रबंधक राजीव रावत, मुख्य प्रबंधक रत्नेश कुमार पाठक, दिनेश चंद्रा और अतुल स्वरूप ने की।
सबसे पहले दो सालों में दिवंगत हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पेंशनर अशोक गर्ग, एनके पालीवाल और 75 साल की आयु को पार करने वाले पेंशनरों को सम्मानित किया गया। आंचलिक सचिव सुरेश कपूर ने बैंक परिसर में कार्यालय आवंटन की मांग उठाई।
राहुल निगम ने प्रशासनिक स्तर पर बैठक करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर वीके अवस्थी, अजय पांडेय, अशोक चतुर्वेदी, आशीष मिश्र, गुंजन अग्रवाल, सुरेंद्र सुखीजा, अनुज बिहारी पांडेय, मुकेश वर्मा, हरीश तनेजा आदि मौजूद रहे।