फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुत्तों के हमले में घायल हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Fri, 31 Jul 2026 08:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव में शुक्रवार शाम कुत्तों के हमले में एक मोर घायल हो गया। ग्रामीणों ने समय रहते कुत्तों को भगाकर मोर की जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल हुआ मोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगांव में शुक्रवार शाम एक राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने समय रहते कुत्तों को खदेड़कर मोर की जान बचाई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल मोर को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार और बेहतर देखभाल के लिए रेस्क्यू कर केंद्र भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने भगाए कुत्ते, पुलिस और वन विभाग को दी सूचना

महाराजपुर थाने के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 06 बजे कुलगांव निवासी सियाराम पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में आवारा कुत्तों ने एक मोर को घेरकर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुत्तों को मौके से भगा दिया था। इसके बाद तत्काल वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी गई।

वन विभाग की टीम ने किया प्राथमिक उपचार

घटना की सूचना पाते ही वन विभाग से कृष्ण कुमार कुशवाहा अपनी टीम के साथ कुलगांव पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल मोर का प्राथमिक निरीक्षण किया और उसके घावों को देखकर उपचार शुरू किया।

विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग की टीम मोर को सुरक्षित तरीके से अपने साथ ले गई। अधिकारियों के अनुसार मोर का इलाज किया जा रहा है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें