पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखने को कहा गया।
बैठक में मौजूद लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह, महाराजपुर थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।