फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जो 14 में आए उनका 24 में पीडीए करेगा सफाया

Mon, 27 Nov 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थिति मैदान में संविधान बचाओं भागीदारी पाओं महारैली को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में संविधान बचाने के लिए अगर कोई सबसे आगे जोखिम उठाने के साथ - साथ संघर्ष करने को तैयार है तो वह लाल टोपी वाले समाजवादी है। संविधान दिवस पर आज हम संविधान बचाने का संकल्प ले रहे हैं। हमारा लोकतंत्र जिंदा रहेगा, संविधान बचा रहेगा तो हम अपना हक व सम्मान सरकारों से छीन सकते हैं। जो 14 में आए उनका 24 में पीडीए सफाया करेगा।
विज्ञापन

कानपुर देहात के माती मुख्यालय में रविवार को रैली में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश व केंद्र सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि जो लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ) के खिलाफ हैं, उन्हें पीडीए की ताकत का एहसास कराना है। अब पीडीए की बात केवल नारे तक नहीं है, पीडीए की जो लड़ाई है वह आगे बढ़ेगी। संविधान के तहत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया उसके तहत दलित भाइयों को आरक्षण मिला है। मंडल कमीशन से पिछड़ों को आरक्षण मिला है। मगर इस लड़ाई को और आगे बढ़ाना है। इसके लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। यह लड़ाई बड़ी जरूर है मगर इसमें हमें साथ चाहिए, हम 2024 में इस लड़ाई को जीतेगें। कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को छला है। किसानाें को न बिजली मिल रही न खाद, किसान पूरी तरह से टूट चुका है। महंगाई बढ़ी है, बेरोजगार सड़कों पर मारा मारा घूम रहा है। वोट मांगने के समय चना, गेहूं, नमक, तेल का लालच दिखा कर वोट पा लिए। अब वह भी देना बंद कर दिया है। महारैली को संबोधित करने से पहले पूर्व सीएम ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, मुलायम सिंह यादव, डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश निगम, पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जगराम यादव, दिलीप सिंह यादव, वीरसेन यादव, शेखू खान, अर्पित यादव, नीरज सिंह गौर, रामजी सिंह यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें