फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए सम्मेलन: युवाओं को रोजगार चाहिए, सलाह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा के किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में के पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, सलाह नहीं। सलाह से पेट नहीं भरता और न ही पढ़ाई हो सकती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा और कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे बातों में हो रहे हैं लेकिन जमीन पर जनता को उनकी हकीकत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


पीडीए सम्मेलन का आयोजन किदवईनगर में उस्मानपुर से शिवाजी स्कूल वाली रोड पर किया गया। पाल ने कानपुर की सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें दिखाई देती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’ ने किया। महानगर के महासचिव संजय सिंह, बंटी सेंगर, सुधांशु मिश्रा, केके शुक्ला, सत्यनारायण गहरवार, राजकुमार पाल, रामनरेश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें