फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीडीए सम्मेलन में सपाइयों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, व्यापारियों ने उठाई उत्पीड़न की आवाज

Tue, 01 Sep 2026 07:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी स्थित एक होटल में मंगलवार को पीडीए और समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
कानपुर में पीडीए और समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मेलन में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए जीएसटी समेत विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम संयोजक हरदीप सिंह राखरा ने कहा कि व्यापारियों को लगातार कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सम्मेलन में वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े घरानों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी और अन्य विभागों की कार्रवाई के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। सम्मेलन में व्यापारियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में जफरूल हसन, डॉ. इमरान, फजल महमूद समेत समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें