कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पायल और गौरी।
- फोटो : कोच
कानपुर। देवरिया स्थित स्टेडियम में 27 से 28 जुलाई को हुई विद्या भारती स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में शहर के राजनारायण खेल संस्थान की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। संस्थान की पायल यादव ने 40 किलोग्राम और गौरी यादव ने 53 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान व शहर का नाम रोशन किया।
दोनों खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 अगस्त तक भोपाल में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है। यह जानकारी कुश्ती कोच राम सजन यादव ने दी।