फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चली गई आंखों की रोशनी, अस्पताल संचालक के जवाब के बाद आया नया मोड़

Tue, 23 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हाईवे के पास एक नर्सिंग होम में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लापरवाही से 6 मरीजाें की रोशनी जाने की चर्चा तेज हुई तो सोमवार को नर्सिंगहोम संचालक ने स्वास्थ्य विभाग को अपना जवाब भेजा। उनका कहना है कि उनके नर्सिंगहोम में 10 अप्रैल को कोई चिकित्सा शिविर या मोतियाबिंद के ऑपरेशन ही नहीं किए गए थे। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों का सत्यापन करेंगे। उनकी आंखों की जांच होगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने व मरीजों के पास मौजूद इलाज के पर्चों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


रविवार को कुछ लोगों ने आंखों के ऑपरेशन के बाद रोशनी चले जाने का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद से शिकायत की थी। शिकायत पर एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को जांच के लिए भेजा गया था। जहां जिस अस्पताल में ऑपरेशन का जिक्र किया गया था वह एसीएमओ को बंद मिला था। ऐसे में उन्होंने नर्सिंग होम प्रशासन को अपना जवाब देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को नर्सिंग होम के संचालक की ओर से भेजे गए जवाब में आंखों का ऑपरेशन करने की बात से इनकार कर दिया। संचालक का कहना है कि उसका अस्पताल बंद है।

एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक ने अपने बयान में ऑपरेशन किए जाने से इनकार किया है। अब जिन मरीजों ने शिकायत की है उनका भौतिक सत्यापन कर पता लगाया जाएगा कि उन्होंने कहां ऑपरेशन कराए थे। उनके पास इलाज से संबंधित जो भी पर्चे मिलेंगे उससे ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें