फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने सचिव व प्रधान को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत आनेपुर के मजरा चमरपुर की दुर्दशा की खबर प्रमुखता से छापी गई। जिस पर बीडीओ महेवा व एडीओ पंचायत मौके पर गए और तत्कालीन सचिव व प्रधान को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


अमर उजाला के 22 अप्रैल के अंक में चमरपुर मजरा की दुर्दशा को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसका संज्ञान लेकर बीडीओ महेवा अब्दुल बहाव व सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने संयुक्त रूप से इस मजरे का जायजा लिया।

वह मजरे में घूमे और घर घर जाकर शौचालय चेक किए। जिसमें 17 लोगों के शौचालय अपूर्ण पाए। जिनमें या तो छत नहीँ थी या फिर गड्ढे नहीँ बने थे। जिस पर उन्होंने तत्कालीन सचिव व प्रधान को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें