फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन लाइन चोक होने से कोविड अस्पताल में मरीजों का फूला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की जान दांव पर लगी है। रविवार रात एल-टू अस्पताल की ऑक्सीजन लाइन चोक होने से मरीजों का दम फूलने लगा, इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन ऑक्सीजन लाइन डालने वाले कर्मियों को बुलाकर खामी दुरुस्त कराई गई।
विज्ञापन

कोविड-एल-टू अस्पताल में गंभीर कोरोना मरीजों के लिए बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए पाइप डाली गई है। रविवार रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन पाइप अचानक चोक हो गई। इससे मरीजों का दम फूलने लगा।
उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कई मरीजों को इमरजेंसी विंग की लाइन व सिलिंडर लगाकर ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद पाइप डालने वाले कर्मियों ने व्यवस्था दुरुस्त की। इसके बाद ऑक्सीजन की फिर से आपूर्ति बहाल हुई तब डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऑक्सीजन पाइप में लगातार खामी से जोखिम में जान
कानपुर देहात। कोविड एल-टू अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप में लगातार खामियां आ रही हैं। 7 मई को भी ऑक्सीजन लाइन का कंट्रोल पैनल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण आठ मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा हुई थी।
बाद में इमरजेंसी विंग से ऑक्सीजन लाइन शुरू कर मरीजों की जान बचाई गई। दूसरे दिन 8 मई को कानपुर से आई तकनीशियन की टीम ने खामी को दुरुस्त किया था।
ऑक्सीजन पाइप चोक होने से आपूर्ति में कुछ देर के लिए बाधा आई थी। जिसे ठीक करा लिया गया। बार-बार आ रही खामी को ठीक करने के लिए अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। - डॉ. एसपी सिंह (प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें