फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल से घर जाने को नहीं मिल रहे साधन, 108 एंबुलेंस चालक बोला केवल लाने की जिम्मेदारी

Mon, 13 Apr 2020 02:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
एंबुलेंस को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीमार छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108  एंबुलेंस  छात्रा सहित  उसके माता पिता को जिला अस्पताल ले आयी। इलाज के बाद जब घर छोडऩे के लिए कहा गया तो एंबुलेंस के चालक व परिचालक ने कहा कि लाने की गारंटी है ले जाने की नहीं।
विज्ञापन


ऐसे में लॉकडाउन के चलते अब कोई दूसरा साधन भी नहीं मिल रहा है जिससे छात्रा सहित  परिवार के सदस्य परेशान हैं। रामनगर निवासी संगीता (16) पुत्री दिलखुश को बीमारी के चलते रामनगर सामुदायिक अस्तपाल में परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

108 एंबुुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज होने के बाद अब घर जाने की समस्या खड़ी हो गई है। लॉकडाउन के कारण दूसरे साधन नहीं मिल रहे। पिता दिलखुश ने बताया 108  एंबुलेस के चालक-परिचालकों से बात करने पर कहते है कि मरीज को अस्पताल लाने का काम है अब बिना अनुमति ले जाने की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें