फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीषण जाम में जिंदगी से जूझता रहा मरीज, घंटों फंसी रही एंबुलेंस; नहीं पसीजे वाहन चालक

Thu, 26 Nov 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गंगा बैराज-करमला रोड पर ट्रकों और सरकारी बसों ने एंबुलेंस की राह रोक दी। अधिवक्ता नरेंद्र कुमार वर्मा ने सड़क पर उतरकर रास्ता खुलवाया। 
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज-करमला रोड पर भीषण जाम के चलते गंभीर मरीज की जान पर संकट खड़ा हो गया। मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस काफी देर तक वाहनों के बीच फंसी रही, लेकिन जाम में मौजूद वाहन चालक उसे रास्ता देने को तैयार नहीं दिखे। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा और मरीज की जिंदगी के लिए कीमती समय जाम में गुजरता रहा।

विज्ञापन


दरअसल, कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में नो एंट्री खुलने के बाद ट्रकों और सरकारी बसों की आवाजाही बढ़ गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसी जाम में गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। काफी देर तक रास्ता नहीं मिलने के बावजूद वाहन चालकों की ओर से उसे निकलने का रास्ता नहीं दिया गया।

इसी दौरान अधिवक्ता लिखी कार में सवार नरेंद्र कुमार वर्मा की नजर जाम में फंसी एंबुलेंस पर पड़ी। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए वह अपनी कार से उतरकर सड़क पर आ गए। उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और हाथों से इशारा कर वाहन चालकों से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को किनारे करवाकर एंबुलेंस के निकलने का रास्ता बनवाया।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस काफी देर से जाम में फंसी थी और उसमें गंभीर मरीज था। जब कोई रास्ता देने के लिए आगे नहीं आया तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने मानवता के नाते सड़क पर उतरकर एंबुलेंस को निकलवाने की कोशिश की।

इस घटना ने गंगा बैराज-करमला रोड पर यातायात व्यवस्था और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जाम में एंबुलेंस का फंसना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसे हालात में हर मिनट मरीज के लिए कीमती हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें