स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के बेनाझाबर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने पहुंचे जलकल विभाग के सेवानिवृत्त बेलदार दो लाख की टप्पेबाजी हो गई। घटना 17 अक्तूबर की की है। बुजुर्ग की बेटी वंदना निषाद ने 25 नवंबर को स्वरूपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि पिता नन्हे लाल निषाद जलकल विभाग के बेनाझाबर कार्यालय में बेलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। घर की जरूरत के लिए वह 17 अक्तूबर को बेनाझाबर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुंचे और दो लाख रुपये निकाले। इस दौरान बैंक में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें अपने झांसे में लिया और रुपये लेकर फरार हो गया। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।