फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में एआई मंथन से निकलेगी उच्च शिक्षा की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 12 और 13 सितंबर को ''''एआई मंथन 2.0'''' का आयोजन किया जाएगा। यहां शिक्षा, शोध, नवाचार, प्रशासन, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक आदि क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसकी जरूरत के मुताबिक पाठ्यक्रम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में बदलाव पर विचार विमर्श होगा। कार्यक्रम में देश भर के अलग-अलग संस्थानों के विशेषज्ञ जुड़ेंगे। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन

सम्मेलन का मुख्य विषय ''''फ्यूचर रेडी एकेडमिक करिकुलम'''' है। इसमें बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में आवश्यक बदलाव, विद्यार्थियों को एआई आधारित तकनीकों से जोड़ने, भविष्य के रोजगार और नई चुनौतियों के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी। एआई इनेबल्ड टीचिंग, लर्निंग एंड असेसमेंट के माध्यम से शिक्षण और मूल्यांकन प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के उपाय साझा किए जाएंगे।

कॉलेज, विश्वविद्यालयों की प्रक्रिया होगी आसान
स्मार्ट गवर्नेंस एंड ऑटोमेशन, इंटेलिजेंट यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें देखा जाएगा कि कैसे एआई से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


शोध और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे विकसित
रिसर्च, इनोवेशन एंड नॉलेज डिस्कवरी, एकेडमिक एनालिटिक्स एंड इंडस्ट्रियल डिसीजन मेकिंग, डिजिटल कैंपस एंड एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर विचार विमर्श होगा। एआई से शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। यहां एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

डेटा सुरक्षा पर होगा मंथन
रिस्पॉन्सिबल, एथिकल एंड सिक्योर एआई पर विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें डेटा सुरक्षा, एआई के उपयोग और संस्थागत जिम्मेदारियों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के माध्यम से रोगों की शीघ्र व सटीक पहचान, कृषि में फसल प्रबंधन और उत्पादकता बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेषज्ञ प्रकाश डालेंगे।

उच्च शिक्षा संस्थानों को भविष्य के अनुरूप तैयार करने, शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एआई मंथन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के विशेषज्ञ जुटेंगे। यह एआई आधारित आधुनिक विश्वविद्यालय प्रणाली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
विज्ञापन

प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति सीएसजेएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें