फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि एसआई अवनीश कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचाना पर टीम के साथ झींझक सहकारी संघ के पास घेराबंदी कर दत्तपुर निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गांव के बाबू सिंह ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 10 अगस्त को राजेंद्र उसके घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसका पत्नी ने विरोध किया था। इससे नाराज राजेंद्र ने 11 अगस्त को पत्नी के गोबर डालने जाने के दौरान ई-रिक्शा से टक्कर मार दी और कई बार उसके ऊपर रिक्शा चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और 16 अगस्त को इलाज के दौरान की कानपुर नगर में मौत हो गई। पीड़ित ने दो लोगों पर साजिश करने की भी आशंका जाहिर की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें