फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वितरण में देरी पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। झींझक स्टेशन के लिपिक की तबियत खराब होने से शुक्रवार की सुबह टिकट वितरण में देरी हो गई। इस पर लाइन में लगे यात्रियों ने हंगामा किया। फफूंद से दूसरा लिपिक आने के बाद यात्रियों को टिकट वितरित किए गए। इस दौरान डाउन की फफूंद-कानपुर मेमो को 14 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 06:15 बजे आने वाली फफूंद-कानपुर मेमो ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग स्टेशन पहुंच गए। यहां टिकट वितरण खिड़की पर लाइन लगाने के बाद भी काफी देर तक कोई कर्मचारी नहीं नजर आया। ट्रेन आने का समय नजदीक देख लाइन में लगे यात्री हंगामा करने लगे। इस दौरान 06:28 बजे फफूंद-कानपुर मेमो झींझक स्टेशन पहुंची गई।
इसी ट्रेन से फफूंद से पहुुंचे दूसरे लिपिक ने यात्रियों को टिकट वितरित किया। इस दौरान ट्रेन को रोके रखा गया। सभी यात्रियों को टिकट मिलने के बाद 06:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि झींझक के लिपिक की तबियत खराब होने के कारण टिकट वितरण में देरी हुई थी। दूसरा टिकट लिपिक आने पर ट्रेन को रुकवा कर यात्रियों को टिकट वितरण करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें