फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यात्रियों भाया यूटीएस, जिले से 33 हजार यात्रियों ने लिए डिजिटल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा जंक्शन पर लाइन में लाइन में लगकर जनरल टिकट लेने की जगह पर जिले के ज्यादातर लोगों ने रेलवे की यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से टिकट लेकर रेल यात्रा करना शुरू कर दिया है। इससे न सिर्फ यात्रियों की यात्रा पहले से और सरल व शुलभ हुई है बल्कि रेलवे को भी इससे सीधा फायदा हो रहा है। डिजिटल टिकट लेकर रेल यात्रा करने वालों में प्रयागराज मंडल में इटावा जनपद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए पेपर लेस टिकट सुविधा शुरू की थी। इसके तहत रेलवे ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित डिजिटल टिकट की सुविधा देना शुरू किया। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक यूटीएस मोबाइल ऐप से प्रयागराज मंडल में 5 लाख 71 हजार 606 यात्रियों ने डिजटल टिकट खरीदकर यात्रा की। खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में वह यात्री शामिल हैं जिन्होंने इटावा स्टेशन से यात्रा की है। जहां यूटीएस एप प्रयोग करने में पहले नंबर पर कानपुर सेंट्रल है तो वहीं दूसरे पर अलीगढ़ व तीसरे पर प्रयागराज जंक्शन हैं। इस सूची में चौथे नंबर पर इटावा जंक्शन भी शामिल है। इटावा जंक्शन से जाने वाले 33 हजार 810 यात्रियों ने अनारक्षित डिजिटल टिकट लेकर अपनी यात्रा को पूरा किया है। इन यात्रियों ने स्टेशन लंबी लाइन में खड़े होने से बचकर अनारक्षित डिजिटल टिकट लिया। रेलवे के अनुसार धीरे धीरे यह ऐप लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। ऐप डाउनलोड करने के बाद उपयोगकर्ता अपना पंजीकरण करता है, पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ता को मोबाइल नंबर, नाम, पासवर्ड, जेंडर एवं जन्मतिथि फीड करने के बाद अनारक्षित डिजिटल टिकट बुक हो जाता है।
प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इटावा जंक्शन अनारक्षित डिजिटल टिकट बुकिंग में मंडल में चौथे स्थान पर है। इस सुविधा का रेलवे तेजी से प्रचार प्रसार कर रहा है जिससे टिकट काउंटर पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सरलता से टिकट मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें