फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, ससुराली फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पाय गांव में बुधवार सुबह नौ बजे महिला का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। करीब आठ घंटे तक मायके वालों ने शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शाम करीब पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना अछल्दा गांव नग्ला खगा निवासी भोला यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन नीतू यादव (22) की शादी 19 जून 2022 को पाय गांव के सौरभ के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से पति, सास और ससुर दहेज की मांग के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। सात सितंबर को भी सौरभ ने बहन से मारपीट की थी। इसकी जानकारी बहन ने फोन पर दी थी।
भोला बताया कि जब उसने बहनोई सौरभ को बहन के साथ मारपीट की जानकारी के लिए फोन किया तो बहनोई ने उससे भी गाली-गलौज की। भोला ने बताया कि वह आगरा में यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने बहन का शव घर में पड़ा होने की सूचना फोन पर दी। इसके बाद वह पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था। उसके ससुराली फरार थे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ रामगोपाल शर्मा, एसओ महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। पुलिस शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाने लगी तो परिजनों ने विरोध कर दिया। उन्होंने आरोपी ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग पर मायके वाले अड़ गए। सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद्र पहुंचे। उन्होंने परिजनों को तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब परिजनों ने शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के लिए शव जाने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें