फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जयपुर से बनारस जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल(इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज पर सुबह तड़के जयपुर से बनारस जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें परिचालक समेत महिला को सैफई कर दिया गया जबकि चार का जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जयपुर से स्लीपर बस आगरा-कानपुर हाईवे होते हुए बनारस जा रही थी। सुबह साढ़े चार बजे वह इकदिल ओवरब्रिज पर जैसे ही बस पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पत्थर से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। इसमें बस परिचालक समेत 18 लोग दब गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस परिचालक दीपक ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबे लोगों को बाहर निकला। इसमें बस का परिचालक दीपक करीब डेढ़ घंटे बस के केविन के नीचे दबा रहा। क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसे बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 18 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर हालत में बस परिचालक दीपक (33) निवासी परशुपुरा जिला झुंझुनू, राजस्थान व सोनी गुप्ता (40) निवासी शिवपुर बनारस को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, मृत्युंजय कुमार (48) निवासी डिहिया, थाना गुरारू, जिला गया बिहार, दिनेश पाठक (50) निवासी अरथुवा थाना काशमा, जिला औरंगाबाद बिहार, राजेंद्र प्रसाद (55) निवासी आरथूवा थाना काशमा जिला औरंगाबाद बिहार, व दिनेश शाह (55) निवासी औरंगाबाद बिहार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ अभय नारायण राय समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। वहीं, सदर एसडीएम व तहसीलदार ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से बेहतर उपचार की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें