फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुजुर्ग महिला के प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी देकर 20 लाख वसूले, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Sep 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर में दबंगों ने 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूली। उनके प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी दी। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में अशोक शुक्ला उर्फ लाली, प्रशांत मिश्रा उर्फ गोरे समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ गुरुवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कल्याणपुर अंबेडरपुरम निवासी 74 वर्षीय शिवाकांती ने बताया कि वह बीमारी से ग्रस्त हैं। 2008 में उन्होंने मृत्युंजय सिंह और उनके परिजनों से एक प्लॉट खरीदा था। उन्हें जानकारी हुई कि मोहल्ले के दो प्लॉट पर अशोक शुक्ला उर्फ लाली और प्रशांत मिश्रा उर्फ गोरे ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर कब्जा कर रखा है। कुछ दिनों बाद अशोक शुक्ला ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। आरोप है कि बुजुर्ग के बेटे को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली। आरोपियों ने उन पर प्लॉट को कम कीमत पर अपने साथी के नाम रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया।

उन्होंने इन्कार किया तो प्लॉट को विवादित बनाने के लिए किसी केशवलाल गुप्ता से रावतपुर थाने में झूठा प्रार्थना पत्र दिलवाया जबकि प्लॉट कल्याणपुर थानाक्षेत्र में है। प्लॉट पर कब्जा करने के लिए उन्हें धमकियां दी गईं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें