वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) का एसी प्लांट खराब होने से यात्री बंद बोगी में परेशान हो गए और हंगामा किया। कूलिंग न होने की शिकायत पर इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर चेयरकार की सी-11 से सी-14 कोच में बैठे तमाम यात्री बाहर निकल आए। इसके अलावा कोच के टॉयलेट में पानी खत्म हो गया था और वाश बेसिन के सेंसर भी खराब थे।
खराब खाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई। हंगामे की सूचना पर एडीआरएम समेत सभी बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और आश्वासन दिया कि ट्रेन चलने में कूलिंग दुरुस्त हो जाएगी। इसके बाद भी यात्री नहीं माने, इस पर इलाहाबाद से कानपुर तक ट्रेन पर अफसर सवार होकर आए। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन सवा घंटे की देरी से आई।