फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बस से उतरते ही यात्री की बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। पुखरायां बाईपास पर झांसी-कानपुर हाईवे किनारे रोडवेज बस से उतरते ही एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर छानबीन की।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के कलनापुर निवासी देशराज (40) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते थे। बुधवार को वह बस से घर लौट रहे थे। पुखरायां में बस से उतरने पर हालत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. अनूप कुमार ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले फोन नंबर से घर पर जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंचे भाई बलवीर ने बताया देशराज दीपावली पर घर आ रहे थे। बताया कि उनके तीन बेटियां व दो पुत्र हैं। अनहोनी पर पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें