फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोडर और ट्रैक्टर ट्रालियां पर ढोए जा रहे यात्री

Fri, 08 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18
विज्ञापन


फोटो 19

लोडर और ट्रैक्टर ट्रालियां पर ढोए जा रहे यात्री

क्रासर
- कई बार हादसे होने के बाद भी नहीं चेत रहे जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। रोक के बावजूद थाना क्षेत्र में बेधड़क माल वाहक वाहनों से श्रद्धालु झंडा, नेजा एवं पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं। वहीं परशुपुरा मेला से लौटकर आ रहे लोग लोडर के ऊपर बैठकर जा रहे हैं। ऐसे में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।

शुक्रवार को उदी भरेह और लखना सिन्डौस मार्ग से लगभग 20 ट्रैक्टर ट्राली, लोडर से झंडा चढ़ाने के लिए लोग जाते देखे गए। ढकरा पुलिया की चढाई पर ऊबड़ खाबड़ रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली पलटने की संभावना के बाद भी लोग ट्रैक्टर ट्राली से सफर कर रहे। हनुमंतपुर चौराहा से पाढरी बाबा के लिए फूप चौरेला मार्ग से ट्रैक्टर ट्राली में 50 से 60 लोग सवार हो कर गाते बजाते हुए जा रहे थे। फिर भी पुलिस ने उन्हें नही रोका। वाहन चालकों को पुलिस का जरा भी खौफए नजर नहीं आया। वह भूसे की तरह भरकर ट्राली के डाले पर लटके हुए और लोडर की छत पर बैठकर जाते देखे गए।
विज्ञापन


केस 1



लोडर पर बैठकर जा रहे दो युवकों की हो गई थी मौत



29 दिसंबर 2022 को लखना निवासी अभिषेक शर्मा(27) व नगरिया लखना के रहने वाले छोटे कुशवाह (20) लखना से हनुमंतपुरा चौराहे के लिये लकड़ी के लदे लोडर के ऊपर बैठकर जा रहे थे। लखना सिंडौस सड़क मार्ग पर ढकरा पुलिया पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरियर से टकराकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने पर दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




केस 2



ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन श्रद्धालुओं की मौत 26 घायल



सहसों थाना क्षेत्र के चंद्रहंसपुरा गांव के पास 10 अक्तूबर 2019 को पांडरी बाबा की पूजा अर्चना कर घर लौट रहे बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में रहने वाले श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्राली में सवार करीब आधा सैकड़ा श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। इनमें तीन की मौत हो गई तथा 26 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें 12 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।




-




चकरनगर और सहसों थाना पुलिस को बोलकर ट्रैक्टर ट्राली से सफर करने पर रोक लगाई जाएगी। लोडर के ऊपर लोग बैठे होने पर लोडर का चालान किया जाएगा।



- प्रेम कुमार थापा, सीओ चकरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें