नींद ऐसी लगी कि मौत के मुंह में ले गई। झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर ग्राम चांदो के पास आउटर में एक यात्री महाकौशल एक्सप्रेस से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। उसके जीजा ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवाई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के अतर गांव निवासी भूरे सिंह (25) पुुत्र शेर सिंह अपने जीजा के साथ शुक्रवार की रात को महाकौशल एक्सप्रेस से ग्वालियर जा रहा था। जीजा और साले दोनों ट्रेन के गेट के पास बैठ गए।
रात में करीब दो बजे भूरे सिंह को नींद आ जाने के कारण वह ट्रेन के नीचे गिर गया। जीजा ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवाई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया।