फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस न ले पाने पर ट्रेन-18 में यात्री की मौत, परिजनों के साथ नई दिल्ली से जा रहा थे वाराणसी

Tue, 20 Apr 2021 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रेन-18 से नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे एक यात्री की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तो परिवार के साथ वाराणसी में इलाज कराने जा रहे थे।
विज्ञापन
train 18 - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) से नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे एक यात्री की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तो परिवार के साथ वाराणसी में इलाज कराने जा रहे थे। ट्रेन-18 के चौतरफा बंद कोच में बैठे-बैठे और मास्क लगाने के बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई और कानपुर सेंट्रल पहुंचते-पहुंचते वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रेन सुबह 10:20 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। तब उसके सी-13 कोच में परिवार के साथ यात्रा कर रहे प्रदीप कुमार सिंह (45) बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक के पोर्टिको में ले जाया गया।

सुबह 11 बजे रेलवे चिकित्सक ने उन्हें आकर देखा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। साथ में आ रही पत्नी और दो छोटी बेटियां प्लेटफार्म नंबर पांच पर ही पिता का इंतजार करती रहीं। पत्नी ने बताया कि वह नई दिल्ली में एक दैनिक समाचार पत्र के आईटी डिपार्टमेंट में काम करते थे। चार-पांच दिनों से प्रदीप को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिवार एंबुलेंस से शव को वाराणसी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें