फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल एक्सप्रेस के AC कोच का हाल देख बिलबिलाए यात्री, फिर जमकर काटा बवाल 

Sun, 11 Jun 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-घुटई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने काटा हंगामा
-चंबल एक्सप्रेस के कोच के एसी खराब होने पर यात्रियों में दिखा गुस्सा 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर चंबल एक्सप्रेस के एसी कोच का एसी खराब हो जाने पर घुटई रेलवे स्टेशन के पास गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। 
विज्ञापन


पहले तो गुस्साएं यात्रियों ने ऐसी की खराबी के लिए टीटी को खबर दी। इस पर भी जब बात नहीं बनी तो चेन पुलिंग करके गाड़ी रोक कर जमकर हो हल्ला मचाया। इससे ट्रेन एक घंटे तक घुटई स्टेशन के पास खड़ी रही। 
विज्ञापन


ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस के एक कोच के एसी खराब गया। एसी बंद हो जाने से यात्रा कर रहे यात्री गर्मी से बिलबिला गए और घुटई स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद जमकर हो हंगामा किया। टीसी ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझा बुझा कर एक्सप्रेस गाड़ी को आगे बढ़ाया। इससे महोबा आने वाली चंबल एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें