फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर 12 दिन बाद शुरू हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुखरायां (कानपुर देहात)।
स्थानीय क्रय-विक्रय समिति (केबीएस) के केंद्र पर 12 दिन बाद डिप्टी आरएमओ के आदेश पर शुक्रवार को गेहूं खरीद चालू की गई। अमर उजाला ने बंद पड़े गेहूं खरीद केंद्रों का मुद्दा उठाया था। इससे किसानों को परेशानी हो रही थी। वहीं, 15 जून तक योजना की अवधि निर्धारित की गई है।
मालूम हो कि शासन की मूल्य समर्थन योजना के तहत 1 अप्रैल से 15 जून तक सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद की अवधि तय की गई है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिस पर बतौर ढुलाई खर्च 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्र प्रभारी अनुजकुमार ने बताया कि 10 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष गत 31 मई तक 15,637 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसमें 9,720 क्विंटल भंडारण के लिए भेजा गया है। धनाभाव से करीब 12 लाख रुपये किसानों का भुगतान बकाया है। खाली बोरियों के अभाव में गत 28 मई से गेहूं खरीद बंद कर दी गई थी। गुरुवार को 1,500 बोरियां मिली हैं। डिप्टी आरएमओ के आदेश पर गत शुक्रवार से खरीद चालू कर दी गई। गेहूं बेचने के लिए 40 किसानों के नंबर लगे हैं। खाली बोरियां उपलब्ध रहने पर 15 जून तक खरीद की जाएगी।

- दो महीने में खरीदा गया लक्ष्य से डेढ़ गुना गेहूं
- बोरियाें के अभाव में 28 मई से बंद थी खरीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें