झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर चंबल एक्सप्रेस के एसी कोच का एसी खराब हो जाने पर घुटई रेलवे स्टेशन के पास गर्मी से बिलबिलाए यात्रियों ने जमकर बवाल काटा।
पहले तो गुस्साएं यात्रियों ने ऐसी की खराबी के लिए टीटी को खबर दी। इस पर भी जब बात नहीं बनी तो चेन पुलिंग करके गाड़ी रोक कर जमकर हो हल्ला मचाया। इससे ट्रेन एक घंटे तक घुटई स्टेशन के पास खड़ी रही।
ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस के एक कोच के एसी खराब गया। एसी बंद हो जाने से यात्रा कर रहे यात्री गर्मी से बिलबिला गए और घुटई स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद जमकर हो हंगामा किया। टीसी ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझा बुझा कर एक्सप्रेस गाड़ी को आगे बढ़ाया। इससे महोबा आने वाली चंबल एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से आई।