जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 15 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें तीन कंपनियां इंटरव्यू के जरिये करीब 450 अभ्यर्थियों को नौकरी देंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 14 सितंबर को दोपहर एक बजे तक बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय में विशेष सेल स्थापित की गई है।
इनसेट
जॉब देने वाली कंपनी, पद और वेतन का ब्योरा
विनूथना फर्टिलाइजर्स लिमिटेड वाराणसी
कुल पद- 100 (सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी)
शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम हाईस्कूल
उम्र सीमा- 18 से 35 साल
वेतन- 6690-7600 रुपये प्रतिमाह
तैनाती स्थल- आगरा और फीरोजाबाद।
भारतीय जीवन बीमा निगम (महिला-पुरुष अभ्यर्थी)
पद- सिटी कॅरियर एजेंट
शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल से स्नातक
उम्र सीमा- 18-65 साल
वेतन- 6000 रुपये प्रतिमाह (कमीशन भी)
तैनाती स्थल- कानपुर नगर।
न्यू यूनिकेयर हेल्थ सोल्यूशन (महिला-पुरुष अभ्यर्थी)
- सेल्स मैनेजर के 10 पद। शिक्षा- ग्रेजुएशन और तीन साल का अनुभव। उम्र 25-30 साल। वेतन 16 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह।
- सेल्स एग्जिक्यूटिव के 100 पद। उम्र-18 से 35 साल। शिक्षा इंटरमीडिएट। प्रतिमाह 03-14 हजार रुपये वेतन।
- सर्वे एग्जिक्यूटिव के 200 पद। शिक्षा इंटरमीडिएट। उम्र 18 से 35 साल। वेतन 07-14 हजार रुपये प्रतिमाह।
- आरओ टेक्नीशियन के 40 पद। शिक्षा इंटरमीडिएट और आईटीआई (दो साल काम करने का अनुभव) उत्तीर्ण। उम्र 20-35 साल। वेतन 05-10 हजार रुपये।
- सीनियर एचआर एग्जिक्यूटिव के 10 पद। शिक्षा एमबीए एचआर। वेतन प्रतिमाह 8-12 हजार रुपये। उम्र 22-35 साल।
- कंप्यूटर ऑपरेटर के 10 पद। 18 से 35 साल के इंटरमीडिएट और डीसीए पास अभ्यर्थी इंटरव्यू दे सकते हैं। 06-10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन।
- टेली कॉलर के 30 पद। वेतन 05-10 हजार रुपये प्रतिमाह। उम्र 18 से 35 साल। शिक्षा इंटरमीडिएट।
- एचआर एग्जिक्यूटिव के 20 पद। वेतन प्रतिमाह 05-10 हजार रुपये। उम्र 18-35 साल। शिक्षा ग्रेजुएशन। - एकाउंटेंट के 05 पद। वेतन प्रतिमाह 07-10 हजार रुपये। शिक्षा बीकॉम और उम्र 18-35 साल।