फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पशमीना शॉल की कीमत 2 लाख, बनारसी साड़ी सवा लाख की

Mon, 16 Jan 2017 10:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेशनल हैंडलूम एक्सपो-2017 - फोटो : राहुल शुक्ला
विज्ञापन
नेशनल हैंडलूम एक्सपो-2017 में कीमती ऊनी कपड़े इस समय आश्चर्य का केंद्र बने हुए हैं।  बनारस की साड़ी, कश्मीर की पशमीना शॉल, वेस्ट बेन्गॉल की लेटेस्ट साड़ियां और लेडीज सूट, हरियाणा के गारमेंट्स और भदोही की कालीनें कानपुर के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नेशनल हैंडलूम एक्सपो-2017 का उद्घाटन हुआ। एक ही छत के नीचे देश के 12 राज्यों के उत्पादों को खरीदने का शहरियों के पास यह अच्छा अवसर है। वो भी विशेष छूट के साथ। पहले दिन दो लाख रुपये की पशमीना की शॉल और सवा लाख की बनारसी साड़ी चर्चा का केंद्र रही। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि शॉल की शुरुआती कीमत यहां पांच हजार और साड़ी की पांच सौ रुपये है। एक्सपो चार फरवरी तक चलेगा। एक्सपो का शुभारंभ आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रणवीर प्रसाद ने फीता काटकर किया। लोगों को हथकरघा कपड़ों की तकनीकी की जानकारी देने के लिए एक स्टॉल पर करघा भी लगाया गया है। यहां वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, बुनकर सेवा केंद्र, वाराणसी के विशेषज्ञों द्वारा हथकरघा वस्त्रों की नवीनतम तकनीकी, बुनाई, डिजाइन, रंग, एवं हथकरघा उद्योग से संबंधित जानकारी दी जाएगी। 21 जनवरी को बुनकर सम्मेलन भी होगा। 
55 हजार का मोढ़ा, 45 हजार की डाइनिंग टेबल 
प्रदर्शनी में सहारनपुर के बिलाल हैंडीक्राफ्ट की ओर से लगाए गए स्टाल में 55 हजार रुपये में बैठने वाला लकड़ी का मोढ़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। 45 हजार रुपये की डाइनिंग टेबल भी लोगों ने सराही। स्टाल में 600 रुपये के फ्लॉवर पाट से लेकर यूनीक सोफे, कुर्सी आदि उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

एटीएम कार्ड करें स्वाइप
नेशनल हैंडलूम एक्सपो में ग्राहकों के लिए डिजिटिल पेमेंट की व्यवस्था है। प्रदर्शनी में स्वाइप मशीन लगवाई गई है। 
एक्सपो में 66 स्टॉल
एक्सपो में 12 राज्यों के 66 स्टाल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर के 22-22 स्टॉल, हिमाचल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना के एक-एक स्टॉल और तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा के दो-दो स्टॉल कर्नाटक के तीन और पश्चिम बंगाल के आठ स्टॉल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें