फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जापान से आया सीटी स्कैन मशीन का पार्ट, इंजीनियर बदलने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन सॉफ्टवेयर में आई खराबी की वजह से बंद पड़ी हुई हैं। सीटी स्कैन के खराब पार्ट को जापान से मंगवाया गया है। पुणे व लखनऊ के इंजीनियर सीटी स्कैन का पार्ट बदलने में जुटे हैं। शुक्रवार को मशीन के सही होने की उम्मीद जताई जा रही है। खराबी के कारण मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। इससे मरीजों को जांच के लिए सैफई आयुर्विज्ञान विवि की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा जरूरतमंद लोग निजी लैब पर तीन से चार हजार रुपये खर्च कर जांच करवा रहे हैं। जापान से सीटी स्कैन का मंगवाया गया पार्ट गुरुवार को इटावा पहुंच गया है। इस पार्ट को बदलने के लिए लखनऊ के इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी व पुणे के इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा जुटे हैं। सीटी स्कैन के द्वितीय प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पार्ट बदलने के बाद शुक्रवार को मशीन के सही होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि सीटी स्कैन में बीते गुरुवार को सॉफ्टवेयर में दिक्कत आ गई थी। इसको सही करने के लिए कानपुर व लखनऊ के इंजीनियर लगे रहे लेकिन मशीन सही नहीं कर सके। इसके बाद पुणे से इंजीनियर को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें