प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली पर सोमवार को यातायात बदला रहेगा। इसका विस्तृत ब्योरा रविवार को जारी कर दिया गया। रूट डायवर्जन सुबह आठ बजे से रैली समाप्ति अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रोें से आने वालों के लिए पार्किंग स्थल तय हैं।
- इन चौराहों पर डायवर्जन
-नंदलाल चौराहा
चावला चौराहा से बर्रा बाईपास जाने केलिए वाहनों को बारादेवी से नौबस्ता होते हुए जाना होगा। इसी तरह सीटीआई से विजय और बर्रा भी वाहन आ जा सकेंगे।
- सचान गेस्ट हाउस चौराहा
सचान चौराहे से नंदलाल चौराहे के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यहां का ट्रैफिक शास्त्री चौक से विजय नगर की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह सचान से शिवाजी कालेज, मौरंग मंडी होते किदवईनगर की ओर वाहनों का आवागमन रहेगा।
- किदवईनगर चौराहा
गौशाला चौराहे से दीप सिनेमा की ओर वाहन नहींजा सकेंगे, उक्त वाहन थाने से मुड़कर बारादेवी होते हुए नंदलाल चौराहे की ओर जाएगा।
पार्किंग
- कल्याणपुर, रसूलाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को गोविंदनगर के रामलीला मैदान, गांधी स्मारक इंटर कालेज, केसा पार्क विद्युत कालोनी में खड़े कराए जाएंगे।
- फजलगंज और गोविंदनगर से आने वाले वाहनों को डीबीएस डिग्री कॉलेज के मैदान में पार्किंग मिलेगी
- भोगनीपुर, रनिया और सिकंदरा से आने वाले वाहनों को सचान चौराहे की सड़क के दोनों ओर और न्यू बसंत पेट्रोल पंप तिराहे से शास्त्री चौक तक सड़क के दोनों तरफ पार्किंग दी जाएगी।
- सीसामऊ और आर्य नगर विधान सभाओं से आने वाले वाहनों को बारा देवी मेला स्थल पर पार्क कराया जाएगा।
- हमीरपुर, बिठूर, महाराजपुर से आने वाले वाहनों को मौरंग मंडी की सड़क की दोनों ओर और कामर्शियल ग्राउंड मेें पार्किंग मिलेगी।
- कर्रही, गुजैनी से आने वाले वाहनों के लिए पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल परिसर और बाहर की सड़क के दोनों ओर पार्किंग दी जाएगी।
- पुलिस और प्रशासन के वाहनों को दीप सिनेमा परिसर में पार्क कराया जाएगा।