फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नमो-नमो' के नारों से गूंजी कानपुर की सड़कें

Mon, 19 Dec 2016 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोदी की कानपुर रैली का प्रचार करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में परिवर्तन महारैली को लेकर लाखों की संख्या में भीड़ जुट चुकी है। रैली स्थल से लेकर पूरा कानपुर शहर मोदीमयी हो गया है। सड़कों पर भाजपा के प्रचार-प्रसार को दौड़ती गाड़ियों में देशभक्ति गीत सुनाई दे रहे हैं। बीच-बीच में लोगों को रैली स्थल पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को पम्फलेट इत्यादि वितरण करते भी नजर आए। सोमवार का यह दिन कानपुर के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी कानपुर के बड़े तोहफे देने वाले है। लोग 'नमो-नमो' झपते नहीं थक रहे। लोगों को उम्मीद है कि दो बड़ी योजनाओं के लोकार्पण के अतिरिक्त पीएम कानपुर को अन्य उपहार भी देंगे। 

बता दें जिन दो बड़ी योजनाओं का आज पीएम लोकार्पण करने वाले हैं उनमें से एक एनआईटी सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी है। फिलहाल रैली स्थल पर लाखों लोग पहुंच चुके हैं। कानपुर रैली का लाइव प्रसारण देखने के लिए अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लिंक शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें