बच्चे ही हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला घोंटने बाद माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना राठ कस्बे के गुलाब नगर नई बस्ती की है। यहां एक दम्पत्ति ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी। मौके पर सीओ, एसडीएम सहित पुलिस फोर्स मौजूद है।