फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कागज की मुफलिसी, किसी का डीएल रुका, किसी की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्मार्ट कार्ड और कागज की कमी के चलते हजारों लोगों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) आवेदन के लगभग चार माह बाद भी नहीं मिल सके हैं। परेशान आवेदक रोज संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। यह समस्या केवल कानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के संभागीय परिवहन कार्यालयों में है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 250 लोग नए लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। वहीं, नवीनीकरण के लिए आवेदन की संख्या 150 के आसपास है। इसी तरह प्रतिदिन लगभग 150 नए वाहनों का पंजीकरण हो रहा है जबकि 100 के आसपास रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के आवेदन आते हैं। बीते करीब चार माह से लाइसेंस और आरसी के लिए आवेदन करने वालों को अबतक मूल दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। शहरवासियों के लाइसेंस के करीब 6000 और आरसी के करीब 4500 आवेदक मूल दस्तावेज मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक बीते चार वर्ष से पहले तक कार्यालय से ही आरसी और लाइसेंस जारी किए जाते थे। चार वर्ष पहले व्यवस्था केंद्रीयकृत हो गई। वर्तमान में संभागीय परिवहन कार्यालय में आवेदन के बाद पूरी जानकारी लखनऊ स्थित मुख्यालय भेज दी जाती है। वहीं से आरसी और नए लाइसेंस प्रिंट होकर आवेदकों तक डाक से पहुंचाए जाते हैं। मुख्यालय स्तर पर आरसी के फॉर्म-23 और लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड की दिक्कत है। जिसके चलते नए दस्तावेज कम मात्रा में प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यालय को समस्या से अवगत कराया गया है। उम्मीद है फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर कार्ड और कागज की कमी के चलते आवेदकों को दस्तावेज मिलने में थोड़ी समस्या आ रही है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था। कागज और कार्ड की आपूर्ति होने लगी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह बाद लंबित दस्तावेज मिलने लगेंगे। -आलोक कुमार, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें