फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 17 जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों से मिलकर 2027 के चुनाव पर चर्चा करेंगे पंकज चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 22 जनवरी को महानगर आगमन को लेकर मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल सीएसजेएमयू के रानी लक्ष्मीबाई सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष पहली बार महानगर आगमन पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से मिलेंगे। इस दौरान वे 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

उनके स्वागत के लिए जाजमऊ से लेकर विवि परिसर तक विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मार्ग पर पांच हजार से अधिक होर्डिंग्स, सैकड़ों कटआउट, पार्टी के झंडे और बैनर लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, ऊंची इमारतों, यूनीपोल और गैंट्री को भगवामय किया जाएगा। ऊंची इमारतों से पुष्पवर्षा के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है, जबकि जाजमऊ गंगा पुल पर जेसीबी पर सवार कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करेंगे। क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा मोर्चा की टीम लगातार तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें