फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे की दहशत, छात्रा ने छोड़ी कोचिंग: मोबाइल किया हैक...फिर करने लगा ब्लैकमेल, तीन महीने से दे रहा है धमकियां

Fri, 25 Aug 2023 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मनोज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के चाचा आर्मी में है, जिनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शोहदे से परेशान नायब सूबेदार की भतीजी को एकेडमी तक छोड़नी पड़ गई। छात्रा की तय शादी भी तुड़वा दी। चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा निस्फ पंसारी निवासी नायब सूबेदार ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

उनकी 25 वर्षीय भतीजी पुराना शिवली रोड, कल्याणपुर में कोचिंग पढ़ती है। बताया इसी एकेडमी में कन्नौज के वाजिदपुर मकरावां निवासी मनोज यादव भी पढ़ता है। आरोप है कोचिंग के अंदर सीट पर रखा भतीजी का फोन मनोज ने चुपचाप उठा लिया और उसे हैक करके वापस रख दिया।
पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ कोचिंग पढ़ने वाले एक युवक ने फोन हैक कर लिया। उसने मोबाइल कैमरा एक्सेस भी अपने फोन पर ले लिया।  इससे फोन पर आने वाली कॉल डिटेल के व्हाट्सएप और फेसबुक की चेटिंग तक अपने फोन में पढ़ ली। फिर परेशान करने लगा।

विज्ञापन

परेशान छात्रा को छोड़नी पड़ी एकेडमी
इसके बाद छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा।  कुछ दिन बाद से भतीजी जहां भी किसी से बात करती थी, तो उसे जानकारी मिल जाती थी। इसके बाद शोहदा उसे क्लास में इसी बात को लेकर परेशान करता था। इससे तंग आकर उसे एकेडमी छोड़नी पड़ गई।
विज्ञापन

अलग-अलग नंबरों से फोन करता था आरोपी
इसके बाद मनोज ने अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया। दोबारा एकेडमी न आने पर उसे बर्बाद करने की धमकी दी। पिछले तीन महीने से छात्रा इतनी परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी का प्रयास भी किया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मनोज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें