फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बस रोकने का जुगाड़ बनी पैनिक बटन, एक माह में 131 फर्जी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रोडवेज बसों में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए पैनिक बटन का इस्तेमाल अब बस रुकवाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों की इस नासमझी के चलते अक्तूबर में कानपुर परिक्षेत्र की बसों में 131 बार पैनिक बटन दबाए गए। कंट्रोल रूम से पड़ताल करने पर यात्रियों ने बताया कि उन्होंने गलती से या बस रुकवाने के लिए बटन दबाया था। उन्हें लगा कि ट्रेन की चेन की तरह इससे बस भी रुक जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, रोडवेज बसों में छेड़छाड़, अभद्रता, उत्पीड़न या किसी अन्य आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं। इसे दबाते ही लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाता है। इसके बाद बस की लोकेशन और अन्य जानकारी जुटाकर चालक-परिचालक से संपर्क किया जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी उपलब्ध कराई जाती है।

परिवहन निगम के कानपुर परिक्षेत्र में कुल 741 बसें हैं। वर्ष 2018 के बाद खरीदी गई पुरानी बसों में पैनिक बटन लगवाए गए हैं, जबकि नई बीएस-6 बसों में पहले से ही 10 से 12 बटन लगे होते हैं। हालांकि, परिक्षेत्र की ज्यादातर पुरानी बसों में पैनिक बटन खराब होने की शिकायत है। वहीं, नई बसों में यह व्यवस्था काम कर रही है।
विज्ञापन


जागरूकता की कमी से बढ़ रहे फर्जी अलर्ट
अक्तूबर में मिले 131 अलर्ट के बाद कंट्रोल रूम ने संबंधित बसों के चालक-परिचालक से संपर्क किया। पूछताछ में यात्रियों ने बस रुकवाने के लिए बटन दबाने की बात बताई। इससे स्पष्ट है कि यात्रियों को पैनिक बटन के वास्तविक उपयोग की जानकारी नहीं है। कई चालक-परिचालक भी इसकी कार्यप्रणाली और महत्व से पूरी तरह परिचित नहीं हैं।

पैनिक बटन का उद्देश्य संकट में फंसे यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। अनावश्यक रूप से बटन दबाने से वास्तविक आपातकालीन सूचनाओं पर भी असर पड़ सकता है। इसके सही इस्तेमाल के लिए यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

-महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें