फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र का बाघ कई मवेशियों का कर चुका शिकार

Wed, 07 Oct 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मानिकपुर में पाठा के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक बाघ मारकुंडी व कल्याणपुर के जंगलों में मवेशियों को शिकार बना रहा है। 
विज्ञापन


मानिकपुर व मारकुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों और चरवाहों ने बताया कि जंगल में बाघ आया है। ग्रामीणों ने सेंचुरी विभाग को सूचना दी है। सेंचुरी विभाग के रेंजर त्रिवेणी प्रसाद व वन दरोगा आरके सिंह ने रामभवन जंगल से सटे परासिन डोडा माफी कुसमुही जंगलों में बाघ की खोज की है।

रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वह जंगल में न जाएं और मवेशियों को भी न जाने दें। रानीपुर वन्य जीव विहार प्रतिपालक जीडी मिश्रा ने बताया कि इन दिनों जंगल हरा भरा होने की वजह से पन्ना रिजर्व टाइगर से बाघ, बाघिन व तेंदुआ का इस क्षेत्र में आना जाना बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें