दो पर गुंडा एक्ट
मऊ। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने सुलेख निवासी सुहेल व अरुण मिश्रा निवासी खपटिहा के विरुद्ध यूपी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है। संवाद
-
किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर किसान कानून के विरोध में मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर कर्वी में हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत किसान, व्यापारी, मजदूर, मुनीम, कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज कराए गए हैं। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि किसान बिल के तीन काले कानून को निरस्त करने को 14 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगी। इस मौके पर रंजना पांडेय, जितेंद्र सोनकर, विनय कुमार पाल, चुनबाद प्रसाद, महेंद्र सिंह, शिव गुलाम वर्मा, शिवांश मिश्रा व भोला नामदेव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। हस्ताक्षर अभियान में गल्ला मंडी के महामंत्री गुलाब गुप्ता, संतोष केसरवानी राजेश कुमार, राज किशोर गुप्ता, आनंद अग्रवाल, तीरथ प्रसाद मिश्र, रामचंद्र गुप्ता, रामदीन गुप्ता, मथुरा प्रसाद, अवधेश कुमार, चंदशेखर सिंह, मनोज केसरवानी, विनोद कुमार केसरवानी, सुंदरलाल, राजन मिश्र, विजय केसरवानी, राम रतन केसरवानी आदि ने बिल का विरोध दर्ज कर हस्ताक्षर किए हैं।