कानपुर। हेलमेट के अंदर गर्मी और प्रदूषित हवा की समस्या से निजात दिलाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल के छात्रों ने अनूठा मॉडल तैयार किया। उनके प्रोजेक्ट स्मार्ट कूलिंग एंड एयर प्यूरीफाइंग डिवाइस फॉर हेलमेट को सीबीएसई स्किल एक्सपो की लखनऊ रीजनल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
कक्षा 12-ई के छात्र कीर्तिराज कटियार और अभिनव तिवारी ने शिक्षक कुलदीप सक्सेना के मार्गदर्शन में यह मॉडल तैयार किया है। इसका उद्देश्य हेलमेट के भीतर तापमान नियंत्रित करने के साथ हवा को भी शुद्ध करना है। प्रतियोगिता जनवरी 2027 में प्रस्तावित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई दी।