फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर टिप्पणी करने पर पंचायत सचिव सस्पेंड

Tue, 28 Jul 2020 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी असोथर ब्लॉक के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। दो दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ग्रामीणों को फटकार रहे थे और सरकार को कोस रहे थे।
विज्ञापन


उन्हीं ग्रामीणों में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने निलंबन की कार्रवाई की। असोथर विकासखंड के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र के पास छह ग्राम पंचायतों का प्रभार है।

ग्रामीण जब भी उनके पास फरियाद या शिकायत लेकर पहुंचते थे तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। कई बार उनकी शिकायतें ग्रामीणों ने अफसरों से की थीं। दो से तीन दिन पहले भी कुछ ग्रामीण शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे तो पंचायत सचिव अभद्रता करने लगे। उनका गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ, प्रदेश और केंद्र सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच किसी ग्रामीण ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मंगलवार को वायरल वीडियो जिला अधिकारी संजीव सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीपीआरओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ अजय आनंद ने बताया कि पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें