फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंचायत मित्र की सेवा समाप्त, रिश्वत मांगने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियों सही पाए जाने पर डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत मित्र (ग्राम रोजगार सेवक) की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। एडीओ पंचायत ने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत ऐला निवासी सीताराम से पीएम आवास आवंटन कराने के नाम पर पैसा लेने का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उधर, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी रविवार को फेसबुक अकाउंट पर वीडियों शेयर किया है। 22 अगस्त को ग्रामीणों ने डीएम से जन सुनवाई के दौरान पंचायत मित्र पर पीएम आवासों में पैसा मांगे जाने की शिकायत की थी।
डीएम जे.रीभा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण राजेश कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच कराई। पीडी ने गांव में जाकर वायरल वीडियों की जांच की। मामला सही पाया गया। पीडी ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। डीएम के आदेश पर रविवार को ग्राम पंचायत मित्र (ग्राम रोजगार सेवक) विष्णु प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। साथ ही गिरवां थाने में शासकीय कार्यो में अवैध धन उगाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीडी राजेश ने बताया कि गांव में जांच के दौरान कई ग्रामीणों ने वीडियों की पुष्टि की। बताया कि पंचायत मित्र पीएम आवास आवंटन के नाम पर ग्रामीणों से पैसा मांगता है। वायरल वीडियों में पंचायत मित्र ग्रामीण से पैसा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें