कानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। पिछली बार की अपेक्षा इस बार आरक्षण सूची में काफी फेरबदल किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख की 10 सीटों में चार को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह चार सामान्य, एक पिछड़ा और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। बिल्हौर में पिछली बार सामान्य सीट थी, इस बार यह अनुसूचित जाति की महिलाओं के खाते में गई है।
बिधनू पहले ओबीसी महिला थी, इस बार अनुसूचित जाति को दी गई है। जातिगत आधार पर सीटों के आरक्षण की संख्या पिछली बार जैसी ही है। सिर्फ ब्लॉकों में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी आलोक तिवारी की तरफ से जारी इस सूची का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले चार से आठ मार्च तक लोगों से आपत्तियां और प्रस्ताव मांगे गए हैं। 10 से 12 के बीच लोगों की तरफ से दी गई आपत्तियों का परीक्षण और उनका निस्तारण किया जाएगा।